Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकासगंज : 38 बर्खास्त शिक्षकों पर दर्ज हुआ फर्जीवाड़ा का मुकदमा

कासगंज : 38 बर्खास्त शिक्षकों पर दर्ज हुआ फर्जीवाड़ा का मुकदमा

कासगंज(हि.स.)। जनपद में बर्खास्त किए गए 65 में से 38 शिक्षकों पर फर्जीवाड़े का मुकदमा जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज कराया गया है। शेष शिक्षकों पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। 

इस फर्जीवाड़े को लेकर एसआईटी की टीम प्रदेश स्तर पर जांच कर रही थी, जिसमें कासगंज के 91 शिक्षकों की फर्जी डिग्री पाई गई। इनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही हुई। शिक्षक हाईकोर्ट चले गए। यहां प्राथमिक तौर पर इन्हें राहत मिली, लेकिन सुनवाई के बाद शिक्षकों को हाईकोर्ट ने अयोग्य घोषित कर दिया। विभागीय स्तर पर 65 शिक्षकों की बर्खास्तगी की सूची जारी कर दी गई।
बीएसए अंजलि अग्रवाल ने इनके विरुद्ध फर्जीवाड़े का मुकदमा संबंधित थानों में दर्ज कराने के खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए। इन्हीं के तहत 65 में से अब तक 38 बर्खास्त शिक्षकों पर फर्जीवाड़े का मुकदमा कर दिया गया है।
जिले के पटियाली थाने में आठ, गंजडुंडवारा में सात, सोरों में आठ, सुनगढ़ी में दो, कासगंज, सहावर एवं अन्य थाने में तेरह बर्खास्त शिक्षकों के विरुद्ध खंड शिक्षा अधिकारियों ने मुकदमा पंजीकृत कराया हैं। शेष रहे शिक्षकों पर मुकदमा पंजीकृत कराए जाने की कार्यवाही जल्द ही अमल में लाई जाएगी।
बीएसए ने यह कहा
बीएसए अंजली अग्रवाल ने कहाकि उच्च न्यायालय के निर्देश पर 91 शिक्षक चिन्हित किए गए थे, जिनमें 65 को बर्खास्त कर उनकी सूची जारी कर दी गई है। बाकी शिक्षकों की जांच की जा रही है। 65 में से 38 शिक्षकों के विरुद्ध खंड शिक्षा अधिकारियों ने मुकदमा पंजीकृत कराया है, शेष कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular