Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकासगंज : विवाद से गुस्साई पत्नी ने पति पर डाला खौलता पानी

कासगंज : विवाद से गुस्साई पत्नी ने पति पर डाला खौलता पानी

कासगंज (हि.स.)। जनपद के आलापुर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर गुस्साई पत्नी ने पति के ऊपर खौलता पानी उड़ेल दिया। गंभीर रूप से झुलसे पति को परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने आरोपित पत्नी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया है।

अमांपुर कस्बे के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी जफरूद्दीन की पत्नी अफरोज के बीच गृह कलेश चला आ रहा था। रविवार को दोनों के बीच फिर कहासुनी हुई और गुस्साई पत्नी ने पति पर खोलता हुआ पानी डाल दिया। आवाज सुनकर परिजन पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस काे दी। झुलसी हालत में परिजनों ने उसे आनन-फानन में स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसे उच्च चिकित्सा के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक रामसिया मौर्य ने बताया है कि पीड़ित परिवार की ओर से पत्नी के विरुद्ध तहरीर मिल गई है। आरोपित पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

पुष्पेंद्र

RELATED ARTICLES

Most Popular