कासगंज (हि.स.)। कासगंज जनपद के पटियाली थाना क्षेत्र में एक फौजी के पुत्र ने ग्रहक्केश के चलते खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक किशोर का पिता जम्मू में सैनिक के रूप में तैनात है। परिजनों के मुताबिक किशोर घर मे अकेला था। उसी समय उसने घटना को अंजाम दे दिया।
घटनाक्रम के मुताबिक पटियाली के थाना क्षेत्र के दरियावगंज स्टेशन निवासी 17 वर्षीय विकास यादव पुत्र नक्षत्रपाल ने गृहकलेश के चलते उस वक्त खुद को गोली मार ली। जब वह घर पर अकेला था और उसके परिजन खेत पर थे। गोली की आवाज सुन पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। पड़ोसियों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद पीआरवी 112 पुलिस घायल अवस्था में किशोर को पटियाली सीएचसी लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक किशोर का पिता इस वक्त जम्मू फौज में ड्युटी पर तैनात है। घटना की सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी पटियाली गवेन्द्रपाल गौतम ने मामले को संज्ञान लिया, और घटना की हकीकत जानते के लिए एवं घटना से संबंधित असलाह बरामद करने के लिए पुलिस टीम को निर्देश दिए।
फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की पृष्ठभूमि को लेकर क्षेत्राधिकारी गवेद्र पाल सिंह ने बताया है कि परिवारिक कलह के चलते युवक ने जीवन लीला समाप्त की है।
Submitted By: Edited By: Mohit Verma
कासगंज में फौजी के बेटे ने खुद को मारी गोली, मौत
RELATED ARTICLES
