Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकासगंज में तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि

कासगंज में तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि

कासगंज (हि.स.)। गुरुवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे।गलन भरी ठंड लोगों को परेशान कर रही थी, लेकिन दोपहर बाद अचानक तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने लगी, जिससे मौसम का मिजाज बदल गया। अचानक ठंड बढ़ी तापमान में गिरावट आ गई। खेत में मौजूद फसलों को नुकसान बताया जा रहा है। एक घंटे हुई बारिश ने शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न कर दी।

गुरुवार को सुबह से लेकर दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे। गलन भरी ठंड से लोग व्याकुल रहे, लेकिन दिनचर्या प्रभावित नहीं हुई, दोपहर बाद करीब एक बजे अचानक आसमान में बादल छाए, बारिश होने लगी। बारिश के साथ ही ओलावृष्टि भी हुई। जिससे अचानक ठंड बढ़ गई। तापमान में गिरावट हुई एवं लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। अचानक हुई बारिश एवं ओलावृष्टि से फसल को नुकसान बताया जा रहा है। किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं।

खेत में खड़ी फसलों को है नुकसान

कृषि के जानकार अमित तिवारी का कहना है कि गुरुवार को अचानक हुई बारिश एवं ओलावृष्टि के चलते खेतों में जिन किसानों की फसल खड़ी हुई है। उन्हें बड़े नुकसान की संभावना है। इन दिनों खेतों में मटर, आलू, लाही, मसूर की फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है।

पुष्पेंद्र

RELATED ARTICLES

Most Popular