Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकासगंज में चेकिंग के दौरान कार से आठ लाख की रकम बरामद

कासगंज में चेकिंग के दौरान कार से आठ लाख की रकम बरामद

कासगंज (हि.स.)। जिले में आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन एवं पुलिस सक्रिय हो गई है। थाना सहावर के ग्राम सेमनपुर के निकट एसडीएम के नेतृत्व में शुक्रवार को जारी वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कार से आठ लाख की धनराशि बरामद हुई है। जिसके संबंध में कार चालक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं पाया है। एसडीएम ने रकम जब्त कर अग्रिम कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

सहावर तहसील के एसडीएम रविंद्र कुमार क्षेत्र के ही ग्राम सेमनपुर स्थित भट्टे के निकट बैरियर पर आज दोपहर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक कार से आठ लाख की धनराशि बरामद की। इसके संबंध में कार चालक से काफी देर तक पूछताछ की गई। उसने कोई तथ्यात्मक जवाब नहीं दिया। धनराशि के संबंध में किसी तरह के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए।

एसडीएम ने इस धनराशि को सरकारी खाते में जब्त कर कार चालक के विरुद्ध कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के चलते कार्यवाही प्रतिदिन जारी रहेगी। किसी भी वाहन में अवैध धनराशि या फिर आपत्तिजनक वस्तु लाना ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। ऐसा मामला पाए जाने पर संबंधित को बख्शा नहीं जाएगा।

पुष्पेंद्र

RELATED ARTICLES

Most Popular