कासगंज (हि.स.)। क्षत्रिय नेता ने पाल समाज के प्रति सोशल मीडिया पर अभद्रता पूर्ण शब्दों का प्रयोग किया। जिससे समाज के लोगों में आक्रोश पनप गया। बड़ी संख्या में एकत्रित होकर पाल समाज ने कोतवाली में संबंधित आरोपी क्षत्रिय नेता के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराने के बाद गिरफ्तारी की मांग उठाई है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
सोरों कोतवाली में रविवार को पाल समाज के बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर यहां पहुंचे और उन्होंने बीते दिनों एक व्हाट्सएप पर वायरल हो रही ऑडियो के संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार से बातचीत की। इस ऑडियो में पाल समाज के बारे में अभद्र एवं अशोभनीय टिप्पणी की गई है। अभद्र टिप्पणी हिंदू युवा वाहिनी जिला संयोजक मनोज चौहान द्वारा की गई है। जिसकी ऑडियो लगातार सोशल मीडिया व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों तक वायरल हो रही है।
इस मामले का संज्ञान लेते हुए पाल समाज के वरिष्ठ लोगों ने संबंधित क्षत्रिय नेता के विरुद्ध कोतवाली सोरों में अभियोग पंजीकृत कराया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार का कहना है कि अभियोग दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी गई है।
कासगंज में क्षेत्रीय नेता ने पाल समाज को कहे अपशब्द, अभियोग दर्ज
RELATED ARTICLES
