Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकासगंज : भाजपा के तीनों विधानसभा प्रत्याशियों ने किया नामांकन

कासगंज : भाजपा के तीनों विधानसभा प्रत्याशियों ने किया नामांकन

कासगंज (हि.स.)। तीसरे चरण की निर्वाचन प्रक्रिया के तीसरे दिन शुक्रवार को जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों कासगंज सदर, अमापुर एवं पटियाली के भाजपा प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष जिला प्रभारी सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे हैं।

कासगंज मे भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशी देवेंद्र सिंह राजपूत, अमापुर से हरिओम वर्मा एवं पटियाली से ममतेश शाक्य पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार की दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां तीनों ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। कासगंज के प्रत्याशी देवेंद्र सिंह राजपूत ने रिटर्निंग ऑफीसर एसडीएम पंकज कुमार को अपना नामांकन सौंपा।

अमापुर के प्रत्याशी हरिओम वर्मा ने अपना नामांकन सहावर के एसडीएम एवं रिटर्निंग ऑफिसर रविंद्र कुमार को नामांकन पत्र दिया। पटियाली के प्रत्याशी ममतेश शाक्य ने अपना नामांकन पटियाली के एसडीएम एवं रिटर्निंग ऑफिसर प्रेम नारायण सिंह के समक्ष अपना नामांकन प्रस्तुत किया।

भगवान वराह की शरण में पहुंचे प्रत्याशी, किया गंगा पूजन

जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के लिए घोषित किए गए भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन से पूर्व शूकर क्षेत्र सोरों पहुंचकर हर पति गंगा का विधि विधान पूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया। तत्पश्चात भगवान वराह मंदिर पहुंचकर दर्शन किए भोग प्रसाद के बाद महंत विदेहानंद जी महाराज से आशीर्वाद लेकर कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए।

नामांकन काफिले में ये नेता रहे शामिल

कलेक्ट्रेट पर नामांकन करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशियों के साथ पार्टी के जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बॉबी कश्यप, श्याम सुंदर गुप्ता, रामेश्वर दयाल महेरे, प्रो. मिथिलेश राणा, जितेंद्र वार्ष्णेय, नीरज शर्मा, जय सिंह वर्मा, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, राजवीर सिंह, मिथुन गुप्ता, राकेश माहेश्वरी सुनील गुप्ता चौधरी, राजवीर सिंह भल्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

प्रशासन की रही चौकसी

कलेक्ट्रेट परिसर पर नामांकन स्थल बनाया गया है। तीन अलग-अलग कक्षो में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों ने नामांकन किया। परिसर में प्रशासनिक व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें। पुलिस एवं प्रशासन की चौकसी देखी गई। कोविड-19 हेल्प डेस्क पर सभी प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों का परीक्षण के बाद ही प्रवेश कराया गया। प्रत्याशियों के काफिले को कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर ही रोक लिया गया। उनके चंद समर्थक ही नामांकन कक्ष तक प्रवेश कर सकें।

पुष्पेंद्र

RELATED ARTICLES

Most Popular