Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकासगंज : फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या...

कासगंज : फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

कासगंज (हि.स.)। जिले के थाना सिढ़पुरा में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। आस-पड़ोस के लोगों ने जानकारी पुलिस को दी है। मायके पक्ष के लोग भी पहुंच रहे हैं। मृतका के भाई ने ससुराली जनों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव हमीरपुर निवासी किशनवीर की 25 वर्षीय पत्नी प्रियंका का शव घर के कमरे में मंगलवार की सुबह फांसी के फंदे पर लटका मिला है। आस-पड़ोस के लोगों ने जानकारी पुलिस एवं मायके पक्ष को दी है। मृतक का का भाई नेम सिंह एवं अन्य परिजन मौके पर पहुंचे हैं। ससुराली जन फरार हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेजा है। भाई ने ससुराली जनों पर दहेज के लिए बहन की हत्या का आरोप लगाया है।

भाई का कहना है कि चार वर्ष पूर्व उसकी बहन का विवाह किशन वीर के साथ हुआ था। दो वर्ष की बेटी हुई है। ससुराली जन लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी ना होने पर उन्होंने बहन की गला दबाकर हत्या कर दी है। शव फांसी के फंदे पर लटका दिया है।

इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह के मुताबिक शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

पुष्पेंद्र

RELATED ARTICLES

Most Popular