Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकासगंज: टैंक की सफाई करते दो सफाईकर्मी की मौत, एक गंभीर

कासगंज: टैंक की सफाई करते दो सफाईकर्मी की मौत, एक गंभीर

कासगंज (हि.स.)। सोरों कोतवाली क्षेत्र में शिवाला प्लांट पर टैंक की सफाई करने उतरे श्रमिकों की अचानक हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो सफाईकर्मियों ने दम तोड़ दिया। जबकि एक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इसका निजी अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के संबंध में कोई वैधानिक कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है।

सोरों कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला भूतल में चंद्रपाल मुखिया का शिवाला प्लांट पर कई श्रमिक कार्य करते हैं। बीती देर रात टैंक की सफाई करने के लिए तीन श्रमिक इसमें उतर गए। थोड़ी ही देर बाद उनका दम घुटने लगा, जिससे तीनों की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में इन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान बुधवार को सुबह नगला भूतल निवासी रामसनेही पुत्र भगवान सिंह एवं सहावर थाना क्षेत्र के ग्राम भिलौली निवासी नितिन पुत्र राम अवतार ने दम तोड़ दिया। जबकि नगला बोतल के ही जितेंद्र पुत्र राम अवतार की हालत गंभीर बनी हुई है। इसका उपचार निजी चिकित्सालय में जारी है। घटना के संबंध में किसी भी तरह की वैधानिक कार्रवाई अमल में नहीं लायी गई है।

पुष्पेंद्र सोनी

RELATED ARTICLES

Most Popular