Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकासगंज : कलयुगी पुत्र ने जमीन की खातिर कर दी पिता की...

कासगंज : कलयुगी पुत्र ने जमीन की खातिर कर दी पिता की हत्या

कासगंज (हि.स.)। थाना गंजडुंडवारा क्षेत्र में दो दिन पूर्व खेत पर सो रहे वृद्ध की हत्या का मामला प्रकाश में आया। इसका पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया है। मृतक का पुत्र ही उसका निकला है। उसने जमीन के बंटवारे को लेकर पिता की हत्या करना कबूल किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर आला कत्ल भी बरामद किया है। आरोपित को जेल भेजने की कार्रवाई कर दी गयी है।

एसपी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया है कि 11/12 मई की रात गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के ग्राम नगला चिना में खेत पर सो रहे वृद्ध कालीचरन पुत्र वेदराम की वजनदार वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी गई। घटना के अनावरण के लिए सीओ आरके तिवारी, इंस्पेक्टर अनूप कुमार भारतीय सहित एसओजी, सर्विलांस की कई टीमें लगाई गई। जांच के बाद जो प्रकाश में आया उससे पुलिस के होश उड़ गए। मृतक का पुत्र सुरेश चंद्र ही उसका कातिल निकला।

उसने बताया की पत्नी की मृत्यु के उपरांत उसने दूसरा विवाह कर लिया था। पहली पत्नी से एक बेटी थी। पिता बेटी को हिस्से की जमीन देने की बात कर रहे थे। जबकि उसे कुछ नहीं मिल रहा था। इसी मामले को लेकर उसने पिता की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। शव कंबल से ढक दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। आरोपित को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने हत्या का खुलासा करने वाली टीम को बधाई दी है।

पुष्पेंद्र

RELATED ARTICLES

Most Popular