Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकाशी विश्वनाथ दर्शन करने आया युवक गंगा में डूबा, मौत

काशी विश्वनाथ दर्शन करने आया युवक गंगा में डूबा, मौत

वाराणसी (हि.स.)। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के अहिल्याबाई घाट पर शनिवार को गंगा स्नान के दौरान लखनऊ निवासी एक युवक गंगा में डूब गया। एनडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को गंगा से निकाला। सूचना पर परिजन भी शव लेने के लिए वाराणसी रवाना हो गये।

लखनऊ के आलमबाग निवासी 22 वर्षीय शुभम कुमार गुप्ता अपने दो दोस्तों के साथ तड़के वाराणसी आया था। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन से पहले सभी गंगा स्नान के लिए दशाश्वमेधघाट पहुंचे। घाट से टहलते हुए तीनों अहिल्याबाई घाट पर पहुंचे और कपड़ा उतार कर गंगा में डुबकी लगाने लगे। इसी दौरान शुभम गहरे पानी में चला गया। थोड़ी देर बाद शुभम को न देख साथ आये युवकों ने शोर मचाया। आसपास के लोगों से सूचना मिलते ही दशाश्वमेध पुलिस, जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम वहां पहुंची। दो घन्टे की मशक्कत के बाद शव निकाला जा सका।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular