Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकाशी विद्यापीठ में नियुक्ति के खिलाफ मोर्चा खोले छात्रों ने धरना समाप्त...

काशी विद्यापीठ में नियुक्ति के खिलाफ मोर्चा खोले छात्रों ने धरना समाप्त किया

-शीघ्र कार्यवाही का विश्वविद्यालय प्रशासन ने दिया आश्वासन

वाराणसी (हि.स.) । महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शारीरिक शिक्षा विभाग में हुई नियुक्ति के खिलाफ मोर्चा खोले छात्रों ने सोमवार को उप कुलसचिव एवं कुलानुशासक के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया। कुलानुशासक ने आश्वासन दिया कि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई होगी। 
इसके पहले पंत प्रशासनिक भवन के मुख्य गेट पर छात्रसंघ महामंत्री समीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में छात्रों ने नारेबाजी करते हुए धरना दिया। छात्रों का आरोप था कि विश्वविदयालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. सुशील कुमार गौतम एवं बालरूप यादव की  नियुक्ति फर्जी है। छात्रों ने नियुक्ति में भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की। 
छात्रनेता समीर ने कहा कि विश्वविद्यालय में 17 वर्षों से डॉ सुशील कुमार गौतम एवं बालरूप यादव अयोग्य होते हुए भी नौकरी कर रहे हैं। इनके खिलाफ कई बार जांच की मांग की गई। लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन आज तक मुकदर्शक बना हुआ है। बीते 15 अक्टूबर को भी हमलोगों ने ज्ञापन द्वारा सूचना दी थी, किंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। 
छात्रों ने कहा कि इस मामले में अब अगर कुलपति शीघ्र जांच के आदेश नहीं देते है तो हम उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। छात्रों के प्रदर्शन हो रही किरकिरी को देख कुलपति की पहल पर कुलसचिव ने उप कुलसचिव एवं कुलानुशासक को छात्रों के पास वार्ता के लिए भेजा। शीघ्र कार्रवाई होने के आश्वासन पर छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular