Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकाशी तमिल संगमम में भाग लेने के लिए तमिलनाडु का पांचवा दल...

काशी तमिल संगमम में भाग लेने के लिए तमिलनाडु का पांचवा दल बनारस पहुंचा

-कैंट स्टेशन पर डमरू की ध्वनि और पुष्प वर्षा के बीच भव्य स्वागत

वाराणसी (हि.स.)। एक माह तक चलने वाले काशी तमिल संगमम में भाग लेने के लिए तमिलनाडु से पांचवा दल भी बनारस पहुंच चुका है। दल में व्यापारी शामिल हैं। 216 सदस्यों का दल जैसे ही कैंट स्टेशन पर ट्रेन से उतरा, भाजपा नेताओं के साथ कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव और प्रशासनिक अफसरों ने मेहमान दल की गर्मजोशी से अगवानी की। रेड कार्पेट पर डमरू की ध्वनि और पुष्प वर्षा के बीच भव्य स्वागत से मेहमान भाव विभोर हो गये। दल को एसी बस से होटल पहुंचाया गया।

मंगलवार पूर्वान्ह में दल को बाबा विश्वनाथ के दर्शन कराने क उपरांत उन्हें काशी विश्वनाथ धाम का भ्रमण कराया गया। मां अन्नपूर्णा रसोई में भोजन कराया गया। उसके उपरांत आसपास के मार्केट में भ्रमण करते हुए सभी को बनारस के प्रमुख मंदिरों और धरोहरों को दिखाया गया। शाम को संत रविदास घाट से क्रूज से मेहमानों को बनारस के घाटों का दर्शन कराते हुए मां गंगा के भव्य आरती में सम्मिलित किया जाएगा। जहां पर वह मां गंगा की आरती देखेंगे। बुधवार शाम यह दल संगमम के सांस्कृतिक आयोजन में भी हिस्सा लेगा। इसके बाद तीसरे दिन गुरुवार को प्रयागराज त्रिवेणी संगम और अयोध्या स्थित रामलला का दर्शन करने जाएंगे। वहां से लौटकर फिर काशी आएंगे और यहीं से ट्रेन से वापस तमिलनाडु के लिए रवाना होंगे।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular