Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकाशी तमिल संगमम में भाग लेने के लिए चौथा दल भी पहुंचा...

काशी तमिल संगमम में भाग लेने के लिए चौथा दल भी पहुंचा वाराणसी

वाराणसी(हि.स.)। एक माह तक चलने वाले काशी तमिल संगमम में भाग लेने के लिए तमिलनाडु से चौथा दल भी वाराणसी पहुंच चुका है। देर रात बनारस रेलवे स्टेशन पर दल में शामिल लोग जैसे ही ट्रेन से उतरे उनका डमरूवादन और पुष्पवर्षा के बीच स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव भी शामिल रहे।

सभी डेलीगेट्स को बस से होटलों में भेजा गया। आध्यात्मिक दल में शामिल लोगों ने सबसे पहले काशी में शनिवार को हनुमानघाट पर गंगा स्नान किया। इसके बाद हनुमान घाट स्थित तमिल महाकवि भारतियार के घर जाकर परिजनों से मिलेंगे। यहां हनुमानघाट पर स्थित चक्रलिंगेश्वर, काम कोटिश्वर का दर्शन कर श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ धाम में जाएंगे। धाम से सारनाथ भ्रमण के बाद गंगा आरती में शामिल होकर क्रूज से गंगा में सैर करेंगे। दल रविवार को संगमम के सांस्कृतिक आयोजन में भाग लेगा। इसके बाद दल में शामिल लोग तीसरे दिन सोमवार को प्रयागराज त्रिवेणी संगम और अयोध्या स्थित रामलला का दर्शन करने जाएंगे। वहां से लौटकर फिर काशी आएंगे और यहीं से ट्रेन से वापस तमिलनाडु रवाना होंगे। उधर, संगमम में शामिल होने के बाद तमिलनाडु का 204 यात्रियों का पहला जत्था शुक्रवार की देर रात पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) से चेन्नई के लिए रवाना हुआ। पाटलिपुत्र एसएमविटी बेंगलुरु एक्सप्रेस में लगे विशेष कोच में यात्रियों को विदा करने के लिए रेलवे, जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ भाजपा नेता मौजूद रहे।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular