Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेश काशी-तमिल संगमम की तैयारियों का पुलिस कमिश्नर ने लिया जायजा, मुख्य आयोजन...

 काशी-तमिल संगमम की तैयारियों का पुलिस कमिश्नर ने लिया जायजा, मुख्य आयोजन बीएचयू में

-17 नवम्बर से 16 दिसम्बर तक चलेगा संगमम

वाराणसी (हि.स.)। वाराणसी में एक महीने तक होने वाले ‘काशी तमिल संगमम’ की तैयारियां अन्तिम दौर में है। जिला प्रशासन ने संगमम को सफल बनाने के लिए खाका भी खींच दिया है। संगमम में मुख्य कार्यक्रम बीएचयू के एम्पीथियेटर मैदान में होगा। शनिवार को पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने बीएचयू एम्पीथियेटर मैदान में पहुंच कर तैयारियों के साथ सुरक्षा बिंदुओं का जायजा लिया। पूरे मैदान का निरीक्षण करने के बाद सीपी ने सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य पहलुओं पर अफसरों से विमर्श के बाद उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान एडिशनल पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह, डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम, एडीसीपी काशी जोन राजेश पांडेय, एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह, बीएचयू चीफ प्रॉक्टर अभिमन्यु सिंह आदि भी मोजूद रहे।

बीएचयू में आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारी तैयारियों पर नजर रख रहे हैं। उनका प्रयास है कि संगमम के लिए विश्वविद्यालय में आने वाले अतिथियों के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular