Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेश काली महाल की मस्जिद से सात नवंबर को विरोध जुलूस उठाया जाएगा

 काली महाल की मस्जिद से सात नवंबर को विरोध जुलूस उठाया जाएगा

100 साल पहले इरान स्थित इमाम रजा के रौजे पर बमबारी का विरोध करेंगे शिया मुसलमान

वाराणसी (हि.स.)। 100 साल पहले इरान स्थित इमाम रजा के रौजे पर हुई बमबारी के विरोध में सात नवम्बर को शिया मुसलमान विरोध जुलूस उठायेंगे। काली महाल की मस्जिद से उठने वाले विरोध जुलूस में अंजुमन हैदरी भी शामिल होगी। जुलूस कालीमहाल से उठकर मदरसा ए इमानिया तक जायेगा। यहां मजलिस के बाद जुलूस को करारा हाउस जाकर ठंडा किया जाएगा।

शनिवार को ये जानकारी शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर ने दी। उन्होंने बताया कि रूस के तत्कालीन शासक जार ने आज से 100 साल पहले इमाम रजा के रौजे पर बमबारी करवाई थी। हर साल अंजुमन हैदरी विरोध स्वरूप जुलूस उठाती है। इसके अतिरिक्त शिया मुसलमानों के 11वें इमाम हसन अस्करी की पैदाइश के जश्न की महफिलें होंगी।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular