Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेश कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दरोगा...

 कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दरोगा के बेटे की ईंट से कुचल कर हत्या

गाजियाबाद (हि.स.)। टीला मोड़ थाना इलाके में लोनी रोड पर होटल के बाहर कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में छह युवकों ने ईंट से कुचलकर दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दरोगा के बेटे की हत्या कर दी और फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर इस हत्याकांड का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक नीचे पड़े एक अन्य युवक पर ईंट से हमला करता नजर आ रहा है।

पुलिस अधीक्षक नगर (द्वितीय) ज्ञानेंद्र सिंह ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर रात टीला मोड़ थाना क्षेत्र के लोनी रोड स्थित एक होटल के बाहर पार्किंग को लेकर कुछ लड़कों के बीच कहासुनी हो गई, जिसमें एक पक्ष के लोगों ने एक युवक को ईटों से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसको तत्काल अस्पताल में ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। दोनों युवकों के बीच होटल के बाहर कार खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। मरने वाले युवक का नाम वरुण है और उसकी उम्र करीब 35 साल है। वरुण निकटवर्ती गांव जावली का निवासी था और उसके पिता दिल्ली पुलिस से रिटायर दरोगा हैं। ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए 5 टीमों का गठन किया गया है और जल्दी ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वरुण के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular