Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकार डीसीएम में घुसने से दिल्ली के व्यक्ति की मौत, चार घायल

कार डीसीएम में घुसने से दिल्ली के व्यक्ति की मौत, चार घायल

मथुरा। थाना बलदेव क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्स्रपेस-वे पर बुधवार माइलस्टोन 127 पर ईको कार डीसीएम से टकरा गई, जिसके परिणाम स्वरूप चालक की मौत हो गई जबकि उसमें सवार चार यात्री घायल हो गए। 


बुधवार शाम पुलिस अधीक्षक नगर श्रीश चन्द ने बताया कि साऊथ दिल्ली निवासी 45 वर्षीय विनोद पुत्र गणपतराय बुधवार सुबह ईको गाड़ी से आगरा की ओर जा रहे थे कि थाना बलदेव के यमुना एक्सप्रेस-वे माइलस्टोन 127 के पास उनकी कार डीसीएम में जा घुसी। जिसके परिणाम स्वरूप विनोद की मौत हो गई जबकि कार में सवार विद्यानाथ, रधुनाथ, रिया व रामनारायण निवासी मधुवनी बिहार घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एसओ बलदेव ने सभी घायलों को उपचार हेतु भास्कर अस्पताल में भर्ती कराया है। तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए परिजनों को सूचना दे दी है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular