राज्य डेस्क
देहरादून। जिले के कालसी चकराता मोटर मार्ग से हाजा दसेऊ जाने वाले संपर्क मार्ग पर शनिवार देर शाम एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गयी, जिससे कार में सवार तीन भाइयों सहित चार लोगों की मौत हो गयी। घटना स्थल पर हाजा दसेऊ के ग्रामीणों, एसडीआरएफ व कालसी पुलिस ने घायल व शवों को निकाल कर सडक पर पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल उपजिला चिकित्सालय विकासनगर में उपचार किया जा रहा है। चार लोगों की मौत से पूरे जौनसार क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतकों के परिजन रो रोकर बेहाल हैं। मोइला टॉप बिस्सू मेला देखने के बाद दसेऊ गांव के पांच लोग कार पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। करीब साढे नौ बजे रात में गांव से करीब दो किमी पहले हाजा के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर करीब छह सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे कार में सवार पांच लोगों मेसे प्रीतम सिंह चौहान (30) पुत्र सूरत सिंह चौहान, बदावर सिंह उर्फ बारू (25) पुत्र जगत सिंह निवासी दसेऊ की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि संजय सिंह चौहान (30) पुत्र महावीर सिंह चौहान व रणवीर सिंह चौहान (28) पुत्र श्याम सिंह चौहान निवासी गण दसेऊ की अस्पताल ले जाते समय साहिया के समीप रास्ते में मौत हो गयी। उप जिला चिकित्सालय में दोनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि कार में सवार एक अन्य जय सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी हाजा गंभीर घायल है, जिसका उप जिला चिकित्सालय विकास नगर में उपचार किया जा रहा है। तहसीलदार शीशपाल सिंह असवाल ने बताया कि मृतकों का विकासनगर उप जिला चिकित्सालय की डॉक्टरगंज स्थित मोर्च्यूरी पंचनामा पोस्ट मार्टम किया जा रहा है। मृतक बदावर चौहान, रणवीर चौहान व संजय चौहान एक ही परिवार के भाई बताये जा रहे हैं। चार लोगों की दर्दनाक हादसे में हुई मौत से जौनसार क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन रो रोकर बेहाल हैं।
यह भी पढें : विधायक के 34 पेट्रोल पंप बीडीए के निशाने पर, नोटिस जारी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
