बिजनौर( हि.सं.)। आज भारतीय जनता पार्टी के बिजनौर स्थित कार्यालय पर आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में सफलता हेतु क्लस्टर के अंतर्गत आने वाली तीनों लोकसभाओं ( सहारनपुर ,बिजनौर व नगीना ) की एक संयुक्त बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि की अध्यक्षता और क्लस्टर प्रभारी विजय शिवहरे के संचालन में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह उपस्थित रहे ।
मुख्य अतिथि धर्मपाल सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत बैठक संबोधित कर सफलता हेतु उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर रणनीति तैयार की।साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारी हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए केंद्र और प्रदेश सरकार के कामों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निर्देशित किया। साथ ही कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं और कार्यकर्ताओं के मनोबल, निष्ठा पूर्ण भाव से ही भाजपा प्रत्येक चुनाव जीतती है। मिशन 2024 को पूरा करने में हर कार्यकर्ता का अहम योगदान रहेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रत्येक सीट पर भाजपा पुनः जीतकर इतिहास रचेगी इसलिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर प्रत्येक बूथ पर जाकर उसे मजबूत करना चाहिए। उन्होंने पन्ना प्रमुख बनाने पर भी जोर दिया।
बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल क्लस्टर प्रभारी विजय शिवहरे (प्रदेश मंत्री व एमएलसी) लोकसभा संयोजक मंत्री डॉ चंद्र मोहन प्रदेश मंत्री श्रीमती अर्चना सिंह क्षेत्रीय महामंत्री और जिला प्रभारी हरिओम शर्मा लोकसभा प्रभारी गोपाल अंजान, महेंद्र धनौरिया, लोकसभा प्रभारी अरुण वशिष्ठ , सुमन त्यागी तथा सहारनपुर बिजनौर एवं नगीना लोकसभा के लोकसभा संयोजक प्रभारी समस्त विधानसभाओं के संयोजक व प्रभारी गण समस्त विस्तारक गण आदि उपस्थित रहे |
नरेन्द्र/सियाराम
