Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकार्यकर्ता केवल बूथ मजबूत करें, हम सरकार बनाकर देंगे सौगात : ओमप्रकाश...

कार्यकर्ता केवल बूथ मजबूत करें, हम सरकार बनाकर देंगे सौगात : ओमप्रकाश राजभर

वाराणसी (हि.स.)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने विधानसभा चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए तैयारियों के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन विधानसभावार शुरू कर दिया है। शनिवार को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में आयोजित पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भागीदारी संकल्प मोर्चा अपने बलबूते चुनाव लड़ेगी। कार्यकर्ता केवल और केवल बूथ मजबूत करें, हम सरकार बनाकर आपको (कार्यकर्ताओं को) सौगात देंगे।

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मोर्चा में जनाधिकार पार्टी बाबू सिंह कुशवाहा, भागीदारी पार्टी प्रेमचंद्र प्रजापति, राष्ट्र उदय पार्टी बाबू राम पाल, जनता क्रन्ति पार्टी अनिल चौहान, अपना दल कमेरवादी माता कृष्णा पटेल, भारत माता पार्टी रामसागर बिन्द, रामकरन कश्यप भारतीय वंचित समाज पार्टी,राजकुमार सैनी लोकतंत्र बचाओ पार्टी सभी हम लोगों के साथ है। उन्होंने अपने समाज को आगाह करते हुए कहा कि भाजपा के लोगों के बहकावे में न आयें। भाजपा बहकाने वाली पार्टी है।

सम्मेलन का संचालन राजेंद्र पटेल ने किया। सम्मेलन में शशि प्रताप सिंह, अभय पटेल, राजेश यादव, डाॅ बलिराज राजभर, शिवलाल यादव, सोना राजभर, राजेंद्र पटेल ,सुमित राजभर, जागेश्वर राजभर, संतोष प्रजापति, रमेश राजभर, गणेश चौहान आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular