Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकार्यकर्ताओं ने जताई इच्छा, अखिलेश यादव सिरसागंज से लड़े चुनाव

कार्यकर्ताओं ने जताई इच्छा, अखिलेश यादव सिरसागंज से लड़े चुनाव

फिरोजाबाद (हि.स.)। सपा के पूर्व प्रदेश सचिव ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से सिरसागंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का अनुरोध करते हुये इस आशय का एक पत्र उन्हें भेजा है। उनका कहना है कि यदि सपा अध्यक्ष यहां से चुनाव लड़कर विजयी होंगे तो फिरोजाबाद में विकास की गंगा बहेगी।

समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव अवनेन्द्र यादव एड. शुक्रवार को पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस समाजवादी पार्टी का जिस प्रकार दिनों-दिन विकास बढ़ रहा है, समाजवादी पार्टी प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। हम पूरे मनोयोग के साथ अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष से अनुनय विनय व प्रार्थना कर रहे है कि वह फिरोजाबाद की सिरसागंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़े। चूंकि वह फिरोजाबाद से एक बार लोकसभा के सदस्य चुने गये है इसलिये हमें लगता है कि कहीं न कहीं उन जैसा राष्ट्रीय नेतृत्व चुनाव लड़ेगा तो यहां विकास की गंगा बहेगी।

पिछली सपा सरकार में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा मुख्यमंत्री रहते हुये अनेकों विकास कार्य किये गये जिन्हें जनता सदियों तक याद रखेगी। लेकिन इस विकास की गंगा को और तेज धार दी जाये इसलिये हम लोग चाहते है कि वह यहां से चुनाव लड़ें। यह हम सभी की जनभावना है हम लोग उन्हें तन, मन व धन से जिताने का काम करेंगें।

बताया कि उनका कहना है कि उन्होंने यह निर्णय सपा के नेताओं, कार्यकर्ताओं व सिरसागंज विधानसभा के प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी आदि सभी से राय-मशवरा के बाद सभी के इच्छा जाहिर करने पर लिया है।

कौशल

RELATED ARTICLES

Most Popular