Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकार्तिक पूर्णिमा में गंगा स्नान कर सुहागिनों ने मांगा अखंड सौभाग्यवती का...

कार्तिक पूर्णिमा में गंगा स्नान कर सुहागिनों ने मांगा अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद

कानपुर (हि.स.)। देव दीपावली व कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भोर पहर से श्रद्धालुओं ने मां गंगा में डुबकी लगाते हुए पूजा अर्चना की। साथ ही दान करते हुए मन्दिरों में मत्था टेका।

महाराजपुर से गंगा स्नान करने आई निशा तिवारी ने बताया कि देव दीपावली के मौके पर गंगा स्नान व दान का एक महत्वपूर्ण स्थान है। ऐसा माना जाता है कि आज के दिन सभी देवी देवता धरती पर आते हैं। और अपने भक्तों को आशीर्वाद के रूप में मनचाहा फल देते हैं।

बिरहाना रोड निवासी शीतल गुप्ता का कहना है कि वह कई वर्षों से कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने जाती हैं। उनका कहना है कि आज के दिन मां गंगा के जल से स्नान करने से सभी रोग दोषों से मुक्ति मिलती है। साथ ही आज के दिन पूजा अर्चना का एक विशेष महत्व स्थान रखता है।

पीरोड निवासी आकांक्षा दीक्षित ने बताया कि सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा एक बड़ा पर्व माना गया है और आज के दिन जो भी सुहागिन गंगा स्नान करके पूजा अर्चना करती है। तो मां गंगा उसकी सारी मनोकामना पूर्ण करती है। और उसको अखंड सौभाग्यवती का फल देती है।

गंगा तटों पर सुबह से दूर दराज से आने वाले भक्तों का तांता लगा रहा है। वहीं प्रशासन ने भी गंगा स्नान करने आने वालों के लिए घाटों की साफ सफाई व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष रूप से व्यवस्था भी कर रखी थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular