Friday, April 10, 2026
Homeमनोरंजनकार्तिक आर्यन ने शुरू की 'सत्य प्रेम की कथा' की शूटिंग

कार्तिक आर्यन ने शुरू की ‘सत्य प्रेम की कथा’ की शूटिंग

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपनी आगामी फिल्म ‘सत्य प्रेम की कथा’ की शूटिंग शनिवार से शुरू कर दी है। इसकी जानकारी स्वयं कार्तिक ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को दी है। तस्वीर में कार्तिक शूटिंग से पहले भगवान गणपति का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने लिखा -‘शुभारम्भ ‘सत्य प्रेम की कथा’! गणपति बप्पा मोरया!’

कार्तिक के साथ फिल्म में अभिनेत्री कियारा आडवाणी नजर आयेंगी। फिल्म भूल भुलैया 2 के बाद यह जोड़ी सत्य प्रेम की कथा में क्या धमाल मचाती है ये देखना दिलचस्प होगा। फिल्म का निर्देशन समीर विध्वंस कर रहे हैं । समीर को मराठी फिल्म ‘आनंदी गोपाल’ के लिए 2019 में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रड्यूस करेंगे और यह 29 जून, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी ।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular