Tuesday, March 3, 2026
Homeमनोरंजनकार्तिक आर्यन ने खत्म की फिल्म शहजादा के पहले शेड्यूल की शूटिंग

कार्तिक आर्यन ने खत्म की फिल्म शहजादा के पहले शेड्यूल की शूटिंग

फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन ने आज अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शहजादा’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली। इसकी जानकारी कार्तिक आर्यन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को दी है। तस्वीर में कार्तिक फिल्म के निर्देशक रोहित धवन के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। इस सेल्फी में उनका आधा चेहरा दिख रहा है। रोहित सोफे पर बैठ कर मुस्कुरा रहे हैं। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर कार्तिक ने लिखा, ‘और वो मेरी वजह से एक खुश निर्देशक हैं। शेड्यल रैप शहजादा।’

कार्तिक आर्यन ने पिछले महीने की 25 तारीख को फिल्म की शूटिंग शुरू की थी । इस फिल्म की घोषणा हाल ही में हुई थी। इसमें कार्तिक के साथ अभिनेत्री कृति सेनन नजर आएंगी। फिल्म में इन दोनों के अलावा परेश रावल, मनीष रावल और रोनित बोस रॉय भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म साउथ की अला वैकुंठपुरमलो का हिंदी रीमेक है। फिल्म अगले साल 4 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular