Thursday, April 2, 2026
Homeमनोरंजन कार्तिक आर्यन के पीछे भागते नजर आये फैंस

 कार्तिक आर्यन के पीछे भागते नजर आये फैंस

फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके फैंस सड़क पर उनके पीछे भारी संख्या में लोग भाग रहे हैं। इस दौरान सभी की जुबां पर बस एक नाम है- ‘कार्तिक-कार्तिक।’

इस मौके पर कार्तिक आर्यन के चेहरे पर एक लंबी स्माइल है लेकिन इस भीड़ को संभालना अभिनेता की सिक्योरिटी के लिए काफी मुश्किल होता दिख रहा है। आखिर में कार्तिक आर्यन भी अपनी कार में जाकर बैठ जाते हैं।

कार्तिक आर्यन का वीडियो अहमदबाद की सड़कों का है। रिपोर्ट्स के अनुसार कार्तिक अपनी आगामी फिल्म सत्य प्रेम की कथा की शूटिंग के लिए हाल ही में अहमदाबाद पहुंचे हैं। इस फिल्म में कार्तिक अभिनेत्री कियारा आडवाणी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इसके अलावा कार्तिक जल्द ही फिल्म फ्रेडी और शहजादा में भी नजर आएंगे।

सुरभि सिन्हा

RELATED ARTICLES

Most Popular