Sunday, April 12, 2026
Homeमनोरंजन कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' को मिली सबसे ज्यादा आईएमडीबी रेटिंग

 कार्तिक आर्यन की ‘शहजादा’ को मिली सबसे ज्यादा आईएमडीबी रेटिंग

बॉलीवुड के एक्टर कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म ‘शहजादा’ हाल ही में रिलीज हुई है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत धीमी रही, लेकिन दर्शकों से फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। फिल्म ने आईएमडीबी रेटिंग्स में भी दमदार रेटिंग हासिल की है। फिल्म ‘शहजादा’ को ‘पठान’, ‘बाहुबली 2’, ‘दंगल’ और ‘केजीएफ चैप्टर 2’ जैसी फिल्मों को पछाड़ते हुए सबसे ज्यादा आईएमडीबी रेटिंग मिली है।

बॉक्स ऑफिस पर भले ही फिल्म की शुरुआत धीमी रही हो, लेकिन फिल्म का जादू आईएमडीबी पर देखने को मिला है। कार्तिक आर्यन और कृति सनोन की शहजादा को कुल आईएमडीबी रेटिंग 9 मिली है। कुल 10,060 यूजर्स में से 66.7% आईएमडीबी यूजर्स ने फिल्म को 10 की रेटिंग दी है। तो, 18.1% लोगों ने 9% रेटिंग दी। 8.3% को 8 और 5.3% को 1 रेटिंग मिली है। इस प्रकार इस फिल्म की कुल औसत रेटिंग 9 है।

कार्तिक की फिल्म ‘शहजादा’ अल्लू अर्जुन की साउथ फिल्म ‘अल्वैकुंठपुरम’ का रीमेक है। इसका निर्देशन रोहित धवन ने किया है। कार्तिक और कृति के अलावा, फिल्म में परेश रावल, मनीषा कोइराला और रोनित रॉय भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। ‘लुकाछुपी’ के बाद कार्तिक-कृति की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर कमाल करती नजर आ रही है। फैंस इनकी रोमांटिक केमिस्ट्री को देखकर काफी खुश हैं।

लोकेश चंद्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular