Saturday, April 4, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलकारागार राज्यमंत्री ने महिला बंदियों से बंधवाई राखी

कारागार राज्यमंत्री ने महिला बंदियों से बंधवाई राखी


महिलाओं के हितों का पूरा ध्यान रख रही है योगी सरकार-सुरेश राही

लखनऊ(हि.स.)। नारी बंदी निकेतन लखनऊ में गुरुवार को कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने महिला बंदियों के साथ रक्षा बन्धन पर्व मनाया। उन्होंने महिला बंदियों से राखी बंधवाई। श्री राही ने बंदी बहनों को मिष्ठान खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया।

श्री राही ने कहा कि रक्षा बंधन का पर्व सामाजिक समरसता का त्योहार है। माताओं-बहनों के इस पर्व पर हमारी सरकार उनका विशेष ध्यान रख रही है। कार्यक्रम के बाद मंत्री श्री राही ने नारी निकेतन लखनऊ के जेलर को यह निर्देश दिए। जो भी महिला बंदी 16 वर्ष की सजा काट चुकी हैं या उनकी आयु 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है, उनकी रिहाई के संबंध में तत्काल पत्राचार कर पत्रावली उपलब्ध कराएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जो महिला बंदी गंभीर रोग से ग्रसित हैं, उनकी रिहाई की प्रक्रिया जल्द पूरी करें।

जानकारी हो कि मंत्री सुरेश राही ने रक्षा बंधन पर्व को लेकर दो सप्ताह पूर्व जेल में निरुद्ध बंदियों से बहनों के मिलन हेतु विशेष इन्तजाम करने के लिए जेल अधीक्षकों को निर्देश दिए थे।

सीतापुर जेल में बहनें कल बाँधेंगी अपने भाइयों को राखी

सीतापुर जेल अधीक्षक सुरेश प्रकाश सिंह ने बताया कि जेल में कल बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी। उन्होंने बताया कि जेल प्रशासन की ओर से पूरी व्यवस्था कर ली गई है।

महेश शर्मा

RELATED ARTICLES

Most Popular