-श्रीमानस कथा बोल बम परिवार संस्था जनकपुर नेपाल कर रही हैं आयोजन
– जनकपुर से डेढ़ सौ सदस्यों का दल अयोध्या कारसेवकपुरम् पहुंचा
अयोध्या(हि.स.)। श्री मानस कथा बोल बम परिवार संस्था जनकपुर नेपाल द्वारा कारसेवकपुरम् में पांच दिसंबर को ढाई लाख पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक होगा।
नेपाल जनकपुर से डेढ़ सौ सदस्यों को लेकर अयोध्या के कारसेवकपुरम् पहुंचे मानस कथा बोल बम परिवार के अध्यक्ष लल्लन ठाकुर के अनुसार जनकपुर और अयोध्या का संबंध और भी प्रांगण और मजबूत हो, मधुरता और आत्मीयता से परिपूर्ण हो, इसी उद्देश्य को लेकर यह यात्रा आई है। हमारा संबंध तो त्रेतायुग से है,हम मां जानकी के भक्त हैं और राम जी के चरणों में समर्पित होने आए हैं।
उन्होंने बताया कि जनकपुर धाम तथा आसपास के धार्मिक स्थलों से रज लेकर अयोध्या पहुंचे हैं, सोमवार को एक बजे दोपहर से इस रज के द्वारा ढाई लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर उस पर अभिषेक किया जाएगा। इसका उद्देश्य सामाजिक समन्वय भारत, नेपाल, अयोध्या जनकपुर का संबंध और भी मजबूत हो, साथ ही अयोध्या में निर्माण हो रहे भव्य और दिव्य मंदिर में किसी भी प्रकार का भविष्य में बाधा न आए।
उन्होंने अयोध्या धाम के संतों भक्तों को इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का निवेदन करते हुए कहा कि हम आपके हैं,आप हमारे हैं,और दोनों सियाराम जी के हैं।
पवन
