Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकायस्थ समाज सपा के साथ : नवीन कुमार

कायस्थ समाज सपा के साथ : नवीन कुमार

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नवीन कुमार ने कहा कि प्रदेश का कायस्थ समाज समाजवादी पार्टी के साथ है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में सपा का सीधा मुकाबला भाजपा से होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सत्ता में रहते हुए पूरे पांच साल में सपा सरकार के दौरान जो कार्य हुए थे, उसका फीता काटने का काम किया है। वह गुरूवार को प्रेसक्लब में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

नवीन कुमार ने कहा कि भाजपा सिर्फ हिन्दू मुसलमान को आपस में लड़ाने का काम करती है। जनता अब समझ चुकी है। भाजपा सरकार गांव, गरीब और किसान विरोधी है। महंगाई से लोगों का हाल बेहाल है। बेरोजगारी की वजह से प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है।

सपा के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि हर घर नल से जल देने की योजना अभी शुरू भी नहीं हुई और हजारों करोड़ का घोटाला हो गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular