Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकायस्थ समाज के आधार कार्ड हैं चित्रगुप्त महाराज : पवन श्रीवास्तव

कायस्थ समाज के आधार कार्ड हैं चित्रगुप्त महाराज : पवन श्रीवास्तव

प्रयागराज (हि.स.)। भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज कायस्थ समाज के आधार कार्ड हैं। यह बातें कायस्थ संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्षद पवन श्रीवास्तव ने गुरूवार को पूजन-अर्चन के उपरान्त कही।

उन्होंने मंदिर में भगवान चित्रगुप्त का पूरे विधि विधान से पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर सम्पूर्ण जगत के प्राणियों के कर्मो के आधार पर निर्णय करने वाले साहस, शौर्य व ज्ञान प्रदान करने वाले कलम दवात के अराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त के प्राक्ट्य दिवस पर पूजन अर्चन कर कायस्थ संघ के कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया।

तत्पश्चात् कार्यकर्ताओं को उन्होंने बधाई दी और कहा कि भगवान चित्रगुप्त विश्व के प्रथम न्यायाशीश हैं। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को कलम की ताकत से परिचय कराते हुए समाज के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का संकल्प लेने की बात कही। जिससे राष्ट्र और समाज दोनो शिखर पर परचम लहराए।

अवसर पर महानगर अध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव, यमुनापार अध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव, गंगापार अध्यक्ष विशाल श्रीवास्तव, शासकीय अधिवक्ता सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, शासकीय अधिवक्ता अजीत श्रीवास्तव, शुभेंदु श्रीवास्तव, कुशाग्र श्रीवास्तव सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे।

विद्या कान्त

RELATED ARTICLES

Most Popular