फर्रुखाबाद हि.स.। कायमगंज तहसील क्षेत्र एक लिपिक का रिश्वत मांगते वीडियो वायरल होने से हड़कम्प मचा हुआ है।
केंद्र तथा उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी तथा गुंडागर्दी पूरी तरह समाप्त कर देने का दावा कर रही है ।उधर योगीराज में तहसील कायमगंज का एक कर्मचारी जरूरतमंद से काम के बदले 40हजार रुपये की मोटी रकम की मांग कर रहा है। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से कहते सुना जा रहा है कि काम तभी होगा, जब 40 हजार रुपया दे दोगे। इस में एक भी पैसा कम करने की गुंजाइश नहीं है। वायरल वीडियो में रिश्वत की मांग करने वाला कर्मचारी तहसील में कार्यरत माल बाबू के पद पर सरवन नाम का व्यक्ति बताया जा रहा है। वह स्पष्ट कह रहा है कि एसडीएम साहब का पेट तो बहुत मोटा और लंबा है। मांगी जा रही रिश्वत की रकम का आधा रुपया तुरंत देने तथा आधा अगले दिन दे देने की स्थिति में कर्मचारी कहते सुना जा रहा है कि उसके ठीक बाद अगले दिन देख लेना फाइल कहां होती है। उसके कहने का मतलब की जब 40 हजार रुपया रिश्वत मिल जाएगी तो काम फटाफट हो जाएगा, और यदि रिश्वत न दी ,तो काम शायद होगा ही नहीं। यह है रिश्वतखोरी का नमूना जो वायरल वीडियो से साफ हो रहा है।
चन्द्रपाल
