Saturday, March 28, 2026
Homeअन्य काम पर वापस जाने की घोषणा से नाराज वकीलों ने इलाहाबाद बार...

 काम पर वापस जाने की घोषणा से नाराज वकीलों ने इलाहाबाद बार एसोसिएशन को भेजीं चूड़ियां

बिजनौर( हि.सं.) । हापुड़ में वकीलों पर हुए पुलिस लाठी चार्ज के विरोध में जिला बार एसोसिएशन बिजनौर ने 3 दिन धरना प्रदर्शन करते हुए घोषणा की की 8 सितंबर को भी वकील पूर्व की भांति हड़ताल पर रहेंगे |

उक्त जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष बार एसोसिएशन एसके बबली ने बताया कि हमारे संज्ञान में आया है कि उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन इलाहाबाद ने बिना किसी नतीजे के अधिवक्ताओं द्वारा कार्य शुरू करने की घोषणा की है जिसे लेकर प्रदेश तथा यहां अधिवक्ताओं में काफी नाराजगी है । इसलिए उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन इलाहाबाद के अध्यक्ष व सचिव को कोरियर के माध्यम से चूड़ियां भेजी गई हैं। जिला बार के महासचिव संजय शर्मा तथा वरिष्ठ वकील गुलसिताब गुल ने कहा कि 8 सितम्बर को भी वकीलों का धरना-प्रदर्शन शान्ति पूर्वक जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि 4 सितम्बर से जनपद में वकील आन्दोलनकर रहे हैं। इससे सभी न्यायिक प्रक्रिया ठप हो गई है, वहीं वादकारी भी परेशान हैं ।

नरेन्द्र/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular