Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर होते हुए झांसी रुट पर बढ़ेगी राजा भईया की जनसेवा संकल्प...

कानपुर होते हुए झांसी रुट पर बढ़ेगी राजा भईया की जनसेवा संकल्प यात्रा

लखनऊ (हि.स.)। जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भईया ने जनसेवा संकल्प यात्रा के दूसरे चरण का रुट तय कर दिया है। राजा भईया की जनसेवा संकल्प यात्रा लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, जालौन होते हुए झांसी तक जायेगी।

जनसेवा संकल्प यात्रा के पहले चरण में लखनऊ से अयोध्या जाते हुए राजा भईया को जनता का समर्थन मिलता दिखा। माना जा रहा है कि दूसरे चरण में पांच जिलों की यात्रा से वह जनसमर्थन जुटाने की कोशिश करेंगे। इसके लिए यात्रा के ठहराव वाले जिलों के जिलाध्यक्षों को स्वागत कार्यक्रम की बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है।

जनसत्ता दल के लखनऊ जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह ने कहा कि ‘जनसेवा’ हमारा संकल्प है और इसके लिए जनसेवा संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, बहुत जल्द ही यात्रा झांसी के लिए चलेगी।

जनसेवा संकल्प यात्रा के लिए लखनऊ में उन्हें जिम्मेदारी दी गयी है। उन्नाव में दिग्विजय सिंह भदौरिया, कानपुर में संतोष शुक्ला, जालौन में कुलदीप सिंह गौर और झांसी में मधुपाल सिंह यात्रा को सफल बनाने के लिए लगाये गये हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular