Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर हिंसा के मुख्य आरोपी पर एनएसए और अन्य चार के खिलाफ...

कानपुर हिंसा के मुख्य आरोपी पर एनएसए और अन्य चार के खिलाफ गैंगस्टर

कानपुर(हि.स)। जुमा नमाज के बाद 3 जून को हिंसा मामले के मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी के खिलाफ गुरुवार को एनएसए की कार्रवाई की गई और इसी मामले में चार अन्य के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की। यह कार्रवाई जिलाधिकारी विशाख जी ने पुलिस की जांच के बाद दी गई रिपोर्ट के आधार पर की गई।

पुलिस कमिश्नर कानपुर विजय सिंह मीना और जिलाधिकारी विशाख जी ने गुरुवार को मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 3 जून को शहर में हुई हिंसा मामले के मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी ने लोगों को एकत्र करके दंगा कराने की पूरी साजिश की और पूरे दंगा कराने में जो भी खर्च आया, उसकी फंडिंग करने के मामले में वसी, मुख्तार अकील और शफीक के खिलाफ दंगे के बाद गठित की गई जांच कमेटी एवं पुलिस टीम ने पूरे प्रकरण की जांच करने के बाद रिपोर्ट तैयार किया। उसे पहले पुलिस कमिश्नर को दिया गया। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर ने गहन जांच कर पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी एवं शासन को भेजी गई। जिसके क्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी ने मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की।

जिलाधिकारी ने बताया कि पूरे दंगे के लिए फंडिंग करने के मामले में हाजी वसी, मुख्तार अकील और शफीक के खिलाफ पुलिस से रिपोर्ट मिलने के बाद गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। मुख्य आरोपित जफर हाशमी के खिलाफ रासुका की कार्रवाई आज मैंने की।

राम बहादुर

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular