Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर : स्नैचर गिरोह के बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो शातिर...

कानपुर : स्नैचर गिरोह के बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार

कानपुर (हि.स.)। अर्मापुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात केवी-2 के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों की फायरिंग की जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से बदमाश घायल हो गए। उनके पैरों में लगी लगी है। दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के पास से लूट के मोबाइल व सोने की चेन बरामद हुई हैं। 

अर्मापुर इंस्पेक्टर अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि केवी-2 (केंद्रीय विद्यालय) के पास चेकिंग की जा रही थी। तभी वहां से बाइक से दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर वे दोनों भागने लगे। उनका पीछा करने पर एक ने पुलिस पर तमंचे से गोली चला दी, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगने के बाद उन्हें पकड़ लिया गया। गिरफ्तार बदमाशों के नाम कुंदन सिंह और अमित सिंह शामिल हैं। 
इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों के पास दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों कल्याणपुर के रहने वाले हैं। लुटेरों पर लूट समेत करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। गुरुवार को दोनों को जेल भेजा जाएगा। फिलहाल दोनों को अस्पताल में इलाज जारी है। यह कार्रवाई दो थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने की। 

RELATED ARTICLES

Most Popular