Monday, March 30, 2026
Homeकानपुर कानपुर: स्कूल की पांचवीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

 कानपुर: स्कूल की पांचवीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

कानपुर (हि.स.)। महाराजगंज थाना क्षेत्र में स्थित एलन हाउस में रंगाई का काम करते समय एक युवक की पांचवीं मंजिल से गिरकर गुरुवार सुबह मौत हो गई। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पनकी थाना क्षेत्र के गंगागंज निवासी संजय शर्मा(40) पुत्र राम नरेश परिवार का भरण-पोषण के लिए रंगाई पुताई का काम करता है। वह किसी ठेकेदार की देखरेख में बीते कुछ दिन से महाराजपुर स्थित प्रतिष्ठित स्कूल एलन हाउस की बिल्डिंग में रंगाई का काम कर रहा था। प्रतिदिन की भांति वह रंगाई करने के काम करते समय पांचवीं मंजिल से अचानक गिर गया और उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजन वहां पहुंचे और उसका शव लेकर घर चले गए। हालांकि बाद में परिवार के लोगों ने पनकी पुलिस को हादसे के संबंध में सूचना दी। इस सूचना पर पुलिस ने मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह जानकारी महाराजगंज थाना प्रभारी योगेश ने दी और बताया कि हादसा एलन हाउस में हुआ था, लेकिन परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए और स्थानीय पुलिस को सूचना दी है। वहां की पुलिस से सम्पर्क किया गया है। परिवार के लोग इस संबंध में जो भी तहरीर देंगे, उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।

महमूद/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular