कानपुर से शुरु हुई बेंगलुरु, हैदराबाद और मुंबई के लिए हवाई सेवाएं
उत्तर प्रदेश सरकार के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी रहे मौजूद
कानपुर (हि.स.)। कानपुर वासियों के लिए सोमवार का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया है, जहां चकेरी अहिरवां एयरपोर्ट के लिए अब इंडिगो एयरलाइंस भी अपनी सेवाएं यहां से संचालित कर रहा हैं। कानपुर में इंडिगो एयरलाइंस की सेवाएं शुरू कर दी गयी है, अभी इंडिगो की इन फ्लाइट्स को फिलहाल तीन शहरों के लिए शुरू किया गया है, जिसमें बेंगलुरु, हैदराबाद और मुंबई शामिल हैं। वही बात की जाए तो इन नॉन स्टॉप फ्लाइट के किराए की तो करीब-करीब 3699 के आस पास होगा। यानी अब लोगों को इन शहरों की ओर जाने के लिए फ्लाइट पकड़ने के लिए लखनऊ नहीं जाना होगा वे यही से सीधे सेवा का लाभ उठा सकेंगे। उत्तर प्रदेश में जहां पहले दो हवाई अड्डे हुआ करते थे तो वहीं अब संख्या नौ पहुंच गई है। यही नहीं सात वर्षों में 80 शहरों से उत्तर प्रदेश जुड़ गया है।
त्याग तपस्या और बलिदान की भूमि है कानपुर
विमानन कंपनी इंडिगों ने कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट से मुंबई, बैंगलुरू और हैदराबाद के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू की हैं। सेवा का वर्चुअल शुभारंभ करते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कानपुर के क्रांतिकारी इतिहास का जिक्र करते हुए कहा यह त्याग तपस्या और बलिदान की भूमि है। वहीं विमानन कंपनी इंडिगो के चीफ स्ट्रेट्जी एवं राजस्व अधिकारी संजय कुमार ने कहा हमे कानपुर से मुंबई, बैंगलुरू और हैदराबाद को सीधी उड़ानें शुरू करने एवं अपने क्षेत्रीय नेटवर्क को मजबूत करने की खुशी है। ये नए मार्ग उत्तर भारत में एक प्रमुख वित्तीय एवं औद्योगिक केंद्र कानपुर को देश के पश्चिमी व दक्षिणी हिस्से से जोड़ेंगे। इन क्षेत्रों में व्यापार व वाणिज्य की वृद्धि करेंगे।
चकेरी एयरपोर्ट पर कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, प्रदेश सरकार के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, सांसद सत्यदेव पचौरी, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, एयरपोर्ट निदेशक बीके झा, इंडिगो के सेल्स अफसर दीपक खरे व अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
