Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर: सेवानिवृत्त सीएमओं के घर लाखों की चोरी

कानपुर: सेवानिवृत्त सीएमओं के घर लाखों की चोरी

कानपुर (हि.स.)। किदवई नगर थाना क्षेत्र के वाई ब्लाक में चोरों ने शुक्रवार रात सेवानिवृत्त सीएमओ के घर से नकदी एवं जेवरात समेत 20 लाख का सामान चोर उठा ले गये । चोर खिड़की की ग्रिल काटकर घटना को अंजाम दिया और जिस कमरे में परिवार सो रहा था,उस कमरे की कुंडी लगाकर चोर फरार हो गए। शनिवार सुबह जब परिवार के सदस्यों की नींद टूटी तो वारदात की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।

किदवई नगर वाई ब्लाक निवासी गोविंद प्रसाद शुक्ला सीएमओ पद से सेवानिवृत्त हैं। उनके मकान के भूतल के आगे हिस्से में वह पत्नी स्नेहलता के साथ रहते हैं। जबकि पीछे वाले हिस्से में छोटे भाई राहुल का परिवार, पहली मंजिल भाई रमाकांत, ओम प्रकाश और दूसरी मंजिल पर संदीप का परिवार रहता है। गोविंद प्रसाद शुक्ला ने बताया कि वह रात करीब 12 बजे सोये थे।

रात में चोरआगे वाले कमरे की खिड़की की ग्रिल काटकर अलमारी से करीब 15 लाख के जेवर और पांच लाख रुपये चोरी कर ले गए। चोर जाते—जाते उनके कमरे के आगे वाले हिस्से में लगे दरवाजे की कुंडी भी लगा दी। सुबह करीब साढ़े छह बजे जब नींद खुली और दरवाजा बंद मिला तो भाई को बुलाकर खुलवाया। वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना के दो घंटे बाद चौकी के दरोगा और एक सिपाही पहुंचे।

परिवार का आरोप है कि सुबह करीब सात बजे कंट्रोल रूम पर सूचना दी थी। जबकि 300 मीटर की दूरी पर नौबस्ता थाने की विराट नगर पुलिस चौकी है, लेकिन चौकी से एक दारोगा राहुल कुमार और एक सिपाही दो घंटे बाद पहुंचे। लेकिन कोई भी बड़ा अधिकारी व फोरेंसिक टीम नहीं आई है। इससे लोगों में नाराजगी है।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular