Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर सेंट्रल रेलवे की जीआरपी पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया...

कानपुर सेंट्रल रेलवे की जीआरपी पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार

कानपुर (हि.स.)। आपराधिक वारदातों पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कानपुर सेंट्रल जीआरपी थाने की पुलिस ने शनिवार को दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। पुलिस टीम ने पकड़े गए आरोपितों के कब्जे से चोरी के जेवरात एवं मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया है।

प्रयागराज एवं कानपुर पुलिस उपाधीक्षक सुनीता सिंह ने बताया कि बिहार के पटना जनपद के खुसरूपुर थाना क्षेत्र में स्थित नीम तले कस्बा निवासी सूरज कुमार पटवा उर्फ गोपी अग्रवाल पुत्र स्व.राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल एक आपराधिक मुकदमे में वांछित चल रहा था। पुलिस टीम को चकमा देकर उसने 17 जनवरी को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। जिसे पुलिस टीम ने रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर उसके पुश्तैनी आवास से चोरी के जेवरात बरामद कर लिए । दो सोने की अंगूठी पुरुष एवं एक महिला की सोने की अंगूठी बरामद करने में पुलिस टीम को सफलता मिली है।

इसी तरह टीम ने शनिवार को उन्नाव जिले के बांगरमऊ थाना क्षेत्र में स्थित कंजड बस्ती कटरा मोहाल निवासी छोटू उर्फ करन कंजड़ पुत्र मदन कंजड़ को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पुलिस टीम ने एक चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

यह अभियान अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे ए सतीश गणेश के निर्देश पर पुलिस महानिरीक्षक रेलवे एस.के. सिंह की देखरेख में प्रयागराज पुलिस अधीक्षक रेलवे अष्टभुजा प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक सुनीता सिंह एवं कानपुर जीआरपी थाने की पुलिस टीम ने चलाया। जिसके तहत उक्त दोनों अपराधियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular