Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चोरी हुई बच्ची बरामद

कानपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चोरी हुई बच्ची बरामद

कानपुर (हि.स.)। कल्याणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शुक्रवार भोर में चोरी हुई नवजात बच्ची को खोजने में पुलिस कामयाब हो गई। पुलिस का कहना है कि बच्ची को कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है। पुलिस टीम उसे लेकर शहर आ रही है।

सचेंडी के चीतेपुर गांव निवासी महेश कुमार की गर्भवती पत्नी सुषमा को प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद गुरुवार रात परिवार के लोगों ने उसे तत्काल कल्याणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया था। जहां सुषमा ने एक बेटी को जन्म दिया। शुक्रवार सुबह उसकी नींद खुली तो उसकी बच्ची गायब थी। यह देखते ही उसने अपने परिवार के सदस्यों को बताया और खोजने लगे, इस घटना की सूचना अस्पताल के जिम्मेदार चिकित्सक और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के दौरान पुलिस को एक सुराग हाथ लग गया।

पुलिस सीसीटीवी के फुटेज में एक महिला को बच्ची ले जाते हुए देखा तो उसकी तलाश शुरू कर दी। अस्पताल से बच्ची चोरी होने की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मामले को गम्भीरता से लेते हुए टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी। खबर है कि पुलिस ने पहले महिला की पहचान कराया और उसके बाद शनिवार सुबह बच्ची तक जा पहुंची। कानपुर देहात जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से बच्ची बरामद हुई है।

सहायक पुलिस आयुक्त विकास कुमार पांडेय ने बताया कि कानपुर देहात जनपद के राजपुर थाना क्षेत्र से पुलिस टीम ने अस्पताल से चोरी हुई बच्ची को बरामद कर ली है। पुलिस टीम विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे लेकर शहर आ रही है।

महमूद

RELATED ARTICLES

Most Popular