Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर: सड़क हादसे में 26 लोगों की मौत का जिम्मेदार ट्रैक्टर चालक...

कानपुर: सड़क हादसे में 26 लोगों की मौत का जिम्मेदार ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार

कानपुर(हि.स.)। साढ़ थाना क्षेत्र में 01 अक्टूबर को सड़क हादसे में 26 लोगों की मौत के जिम्मेदार ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने बुधवार देर रात कॉरीडोर नहर के किनारे से गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक कानपुर आउटर तेजस्वरूप सिंह ने गुरुवार को बताया कि हादसे के बाद से फरार चल रहे ट्रैक्टर चालक कोरथा गांव निवासी राजू निषाद को 05 अक्टूबर की रात कॉरीडोर नहर के किनारे से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे हादसे के सम्बन्ध में पूछताछ कर रही है।

एक अक्टूबर की रात को मुण्डन कार्यक्रम से वापस लौटते समय एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गया था। इस हादसे में 26 लोगों की जान चली गई थी। कुछ लोग घायल हुए थे। हादसे के बाद से ट्रैक्टर चालक राजू मौके से फरार हो गया था। उसके खिलाफ साढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करके पुलिस को उसकी तलाश थी।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular