Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर सड़क हादसा : घायलों का बेहतर इलाज करें डॉक्टर : जिलाधिकारी

कानपुर सड़क हादसा : घायलों का बेहतर इलाज करें डॉक्टर : जिलाधिकारी

– घायलों को दी जाएगी आर्थिक मदद

कानपुर (हि. स.)। जिलाधिकारी नेहा शर्मा व एडिशनल सीपी आनंद प्रकाश तिवारी हैलट अस्पताल पहुंचे। यहां पर देर रात टाटमिल सड़क हादसे में घायल हुए लोगों की स्थिति को जाना और भर्ती घायल मरीजों की स्थिति के विषय में उपस्थित डॉक्टर से जानकारी की। डॉक्टरों ने बताया कि घायलों की स्थिति अब सामान्य है। इस पर जिलाधिकारी नेडॉक्टरों से कहा कि घायलों का बेहतर इलाज किया जाये।

जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी तरह से उनके इलाज में कोई कसर नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने प्रतापगढ़ निवासी घायल जीत लाल व कानपुर के अहिरवां निवासी सौरव सिंह चौहान से उनका हाल जाना। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन की तरफ से हर सम्भव मदद की जायेगी।

बताया कि बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि ई बसों को संचालित करने वाली संस्था द्वारा मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये एवं गम्भीर रूप से घायल व्यक्तियों को एक लाख रुपये तथा घायल व्यक्तियों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

महमूद/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular