कानपुर देहात (हि.स.)। जनपद में आवारा पशुओं से हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए जिम्मेदारों को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने नगरी और ग्रामीण इलाकों के कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि सड़कों और खेतों पर आवारा पशु दिखे तो कार्यवाही के लिए तैयार रहें।
जनपद के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एक्शन मोड पर दिखाई दे रहे हैं। यही कारण है कि वह किसी भी तरह की लापरवाही जनपद में बर्दाश्त नही करना चाहते हैं। जिसको लेकर वह सभी विभागों की समीक्षा बैठक प्रतिदिन करते हैं। बुधवार को उन्होंने जनपद के अधिकारियों से समीक्षा बैठक करते हुए सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्य रूप से वैक्सीनेशन और गोल्डन कार्ड को लेकर सख्त कार्य करने का काम कर रहे हैं। वहीं लगातार जनपद में आवारा जानवरों से हो रही दुर्घटनाओं और खेतों में नुकसान को लेकर भी सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
जनपद के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद के 10 ब्लाकों में नन्दी शालाओं का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी आवारा साड़ों को रखा जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि अगर नगरीय इलाकों में सड़कों पर और ग्रामीण इलाकों में खेतों में आवारा पशु दिखे तो सभी जिम्मेदार कार्यवाही के लिए तैयार रहें।
