कानपुर (हि.स.)। रेलबाजार थाना पुलिस ने गश्त के दौरान पांच जुआरियों को दबोच लिया। अभियुक्तों के पास से पुलिस को 79 हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस ने सभी पर जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
रेलबाजार इलाके में स्थित गैंजेस माल के पीछे पड़ी खाली जगह के पास जुआरियों के होने की सूचना गश्त कर रही पुलिस को सूचना मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम ने घेराबंदी करते हुए जुएं की फड़ से पांच जुआरियों को दबोच लिया। पकड़े गये अभियुक्तों की पहचान लाल बंग्ला चकेरी निवासी खालिद रशीद, रेलबाजार निवासी शमीम खान, छावनी निवासी शोएब खान, तिवारीपुर चकेरी निवासी दीपक गुप्ता, कर्नलगंज निवासी मो. आदिल के रूप में हुई।
पुलिस ने अभियुक्तों की फड़ से 79 हजार रुपये, 52 ताश के पत्ते और तलाशी में 2400 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने सभी अभियुक्तों पर जुआ अधिनियम के तहत कारवाई की है। जुआरियों को दबोचने वाली टीम में एसआई मुकेश कुमार व सुनील कुमार, हे.का. कमरूल व दिनेश कुमार, का. सारिक व विमलेश शामिल रहें। पुलिस आयुक्त ने सभी को प्रशस्तिपत्र देने की घोषणा की है।
