Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर : राष्ट्रपति के आगमन की अंतिम तैयारियों का अधिकारीयों ने लिया...

कानपुर : राष्ट्रपति के आगमन की अंतिम तैयारियों का अधिकारीयों ने लिया जायजा

कानपुर देहात (हि. स.)।  भारत के महामहिम राष्ट्रपति के जनपद आगमन को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं है। जिसका जायजा लेने के लिए जोन के आलाधिकारी दिन रात निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं शुक्रवार को हैलीकॉप्टर द्वारा रिर्हसल भी किया गया।
कानपुर देहात के डेरापुर तहसील क्षेत्र के परौख गांव में महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का जन्म हुआ था। राष्ट्रपति बनने के बाद वह पहली बार अपने गृह जनपद आ रहे हैं। यहां पर वह कुछ खास लोगों से मुलाकात भी करेंगे। जिसको लेकर जनपद में जोरों शोरों से तैयारियां की जा रही हैं। महामहिम शुक्रवार जो शाम कानपुर पहुँच जाएंगे। उससे पहले वह रूरा और झींझक स्टेशन पर रुकेंगे । जिसको लेकर स्टेशन को भी सजा दिया गया है। कानपुर पहुँचकर वो शुक्रवार और शनिवार कानपुर में ही रहेंगे। उसके बाद 27 जून दिन रविवार को कानपुर देहात आएंगे। उनके आगमन को लेकर जिलाधिकारी ने अपनी टीम के साथ हेलीपैड, सभा स्थल व जिन रास्तों से होकर महामहिम राष्ट्रपति गुजरेंगे उन रास्तों का बारीकी से परीक्षण किया। उन्होंने छोटी मोटी अवशेष रहे व्यवस्थाओं के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
हैलीपैड पर हुआ रिहर्सल 
कानपुर से रविवार को जब महामहिम राष्ट्रपति , राज्यपाल और मुख्यमंत्री का उड़नखटोला जिस जगह जनपद में उतरेगा । वहां बनाये गए हेलीपैड पर शुक्रवार को सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा रिहर्सल भी किया गया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular