Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर : रामोत्सव में दिखेगी अलौकिक छठा, पुष्पक विमान में विराजेंगे प्रभु...

कानपुर : रामोत्सव में दिखेगी अलौकिक छठा, पुष्पक विमान में विराजेंगे प्रभु श्रीराम, सुनाई देगी शिवगर्जना

कानपुर (हि.स.)। कानपुर के निरालानगर रेलवे मैदान में इस बार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, पुष्पक विमान में बैठकर दर्शन देंगे। यही नहीं, यहां पर युद्धक वाद्य यंत्रों के जरिए शिवगर्जना भी सुनाई देगी। यह पहला अवसर होगा जब आम जनमानस प्रभु श्रीराम के पुष्पक विमान में बैठे हुए दर्शन करेगा।

यही नहीं, विमान से पुष्पवर्षा भी की जाएगी। यह पूरा आयोजन होगा विश्व हिंदू परिषद की तरफ से मनाए जाने वाले रामोत्सव में देखने को मिला। इसको लेकर चैत्र शुक्ल की प्रतिपदा पर निरालानगर रेलवे ग्राउंड में विश्व हिंदू परिषद की तरफ से भूमि पूजन किया गया। यहां पर 17 अप्रैल को होने वाले रामोत्सव को लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। रेलवे ग्राउंड निराला नगर में वैदिक विधि से पांच आचार्यों ने सस्वर मंत्रोच्चार से भूमिपूजन कराया।

विहिप क्षेत्र संगठन मन्त्री गजेन्द्र, विहिप प्रान्त अध्यक्ष राजीव महाना, प्रान्त संघचालक ज्ञानेन्द्र सचान, प्रान्त प्रचारक श्रीराम जी, विहिप प्रान्त मन्त्री वीरेन्द्र पाण्डेय, प्रान्त संगठन मंत्री मधुराम, प्रान्त सह कार्यवाह भवानी भीख, प्रान्त सह मंत्री राजीव पोरवाल द्वारा यहां पर भूमिपूजन के साथ ही पुष्पक विमान भी बनाया जाने लगा।

विहिप पदाधिकारियों के अनुसार, रामोत्सव को लेकर यहां पर कानपुर प्रांत के तहत आने वाले छह हजार गांवों से आये हुए हजारों प्रभु श्रीरामजी, हनुमानजी के स्वरूप विराजेंगे। उन्होंने बताया कि यह विश्व के इतिहास में प्रथम अवसर होगा, जब जनमानस प्रत्यक्ष पुष्पक विमान में बैठे हुए हजारों प्रभु श्रीराम जी के स्वरूपों का दर्शन करेगा। यही नहीं, महर्षि वशिष्ठ जी की परंपरा के अनुसार, सन्तों समेत सनातन संस्कृति के विभिन्न आयामों, पन्थों के सन्त भी समरसता मंच पर विराजेंगे।

इसको लेकर चैत्र शुक्ल की प्रतिपदा पर निरालानगर रेलवे ग्राउंड पर विश्व हिंदू परिषद की तरफ से भूमिपूजन किया गया। यहां पर 17 अप्रैल को होने वाले रामोत्सव को लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। रेलवे ग्राउंड निराला नगर में वैदिक विधि से पांच आचार्यों ने सस्वर मंत्रोच्चार से भूमिपूजन कराया। यहां पर भूमिपूजन के साथ ही पुष्पक विमान भी बनाया जाने लगा। विहिप पदाधिकारियों के अनुसार, रामोत्सव को लेकर यहां पर कानपुर प्रांत के तहत आने वाले छह हजार गांवों से आये हुए हजारों प्रभु श्रीरामजी, हनुमानजी के स्वरूप विराजेंगे।

बताया कि यह विश्व के इतिहास में प्रथम अवसर होगा जब जनमानस प्रत्यक्ष पुष्पक विमान में बैठे हुए हजारों प्रभु श्रीराम जी के स्वरूपों का दर्शन करेगा। यही नहीं, महर्षि वशिष्ठ जी की परंपरा के अनुसार, सन्तों समेत सनातन संस्कृति के विभिन्न आयामों, पन्थों के सन्त भी समरसता मंच पर विराजेंगे। इस दौरान 21 लालित्य कलाओं का प्रदर्शन एवं 21 प्रतिभाओं का भी अलंकरण होगा। वायुयान से पुष्पवर्षा भी होगी। लाखों रामभक्तों के बैठने की व्यवस्था के लिए विशाल पण्डाल को 20 ब्लॉकों में बांटा गया है।

इस दौरान बताया गया कि, भारत का 800-1000 वर्षों का इतिहास भारत की मानसिकता की गुलामी को निर्माण करने वाला रहा है, परन्तु हिंदुओं ने अपनी अस्मिता को जागृत करना प्रारंभ किया है तथा जिसका श्रीगणेश पावन श्रीअयोध्या धाम से हुआ है, हजार वर्ष की गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलकर प्रखरता से विश्वास के मार्ग पर चलने में कुछ समय तो लगता ही है परंतु दिशा निश्चित है, संकल्प पक्का है आंखों के सामने स्वप्न स्पष्ट है प्रगति पथ पर अग्रसर होने की ऊर्जा एवं शक्ति रामोत्सव जैसे भव्य आयोजनों से मिलने वाली है।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक महेश त्रिवेदी, अमित पाण्डेय, विवेक द्विवेदी, गंगा नारायण मिश्र, ओमेन्द्र अवस्थी, पंकज शुक्ल, अनुराग, युवराज, प्रशान्त, वैभव, अक्षय, रौनक, सौरभ समेत कानपुर प्रान्त के महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहें।

अजय

RELATED ARTICLES

Most Popular