Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर : रजबहे किनारे किसान की हत्या कर फेंका शव

कानपुर : रजबहे किनारे किसान की हत्या कर फेंका शव

पुलिस ने फॉरेंसिक के साथ साक्ष्य जुटाते हुए घटना की जांच शुरू की

कानपुर (हि.स.)। जनपद के आउटर इलाके में स्थित शिवराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रजबहे किनारे युवक का शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाएं। मृतक की शिनाख्त के साथ परिजनों से घटना को लेकर पूछताछ करते हुए पुलिस जांच में जुट गई है।

कुवंरपुर गांव निवासी रामचन्द्र कुरील (35) किसान था। वर्तमान में किसान वार्ड नम्बर एक अम्बेडकर नगर कस्बा शिवराजपुर में रहता था। शुक्रवार को उसका शव गांव के रजबहे किनारे खेत में पड़ा देख ग्रामीण घबरा गए। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर शिवराजपुर थानाध्यक्ष कौशलेन्द्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। किसान की हत्या की आशंका पर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। इस बीच किसान की हत्या की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

रजबहे के पास अक्सर मिलता हैं शव

ग्रामीण क्षेत्रों में रजबहे का किनारा सुनसान होने के कारण अक्सर हत्या के बाद शव फेंके जाने की वारदातें होती रही हैं। चौबेपुर में भी बीते दो माह पूर्व टेम्पो चालक का शव नदी किनारे मिला था। जबकि शिवराजपुर और ककवन थाना इलाकों में रजबहे के किनारों पर शव फेंके जाने की घटनाएं कई बार पूर्व में भी सामने आ चुकी हैं।

पुलिस का कहना

थानाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कुवंरपुर में रहने वाले किसान रामचन्द्र कुरील का शव मिला है। मृतक मौजूदा समय में वार्ड नम्बर एक अम्बेडकर नगर कस्बा शिवराजपुर में निवास कर रहा था। मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं और शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मामले में परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular