कानपुर (हि.स.)। कोरोना काल में भी रेलवे विभाग लगातार यात्रियों को आरामदायक व सुरक्षित सफर देने के प्रयास में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में रेलवे विभाग ने हावड़ा से दिल्ली के बीच रफ्तार भरने वाली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस में यात्रियों के लिए जल्द ही तेजस एक्सप्रेस जैसे ही कोच देने की तैयारी में जुट गया है। दिल्ली रूट पर तेजस कोचों के साथ चलने वाली दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर यह पहली राजधानी ट्रेन होगी।
साथ ही यात्रियों को दी जाने वाले सुविधाओं को बढ़ाते हुए तेजस का रैक होने पर इसका किराया भी कुछ अधिक होगा। तो वहीं रैक परिवर्तन करते हुए तेजस एक्सप्रेस के कोचों की ही तरह यात्रियों को सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा। तो वहीं इसमें ऑटोमैटिक दरवाजे खुलेंगे व बन्द होंगे। जो कि किसी भी स्टेशन के प्लेटफार्मों पर रुकने पर ही खुलेंगे। ट्रेन के कोचों में यात्रियों की सुविधाओं के लिए एलसीडी का भी प्रयोग किया गया है। जो यात्रियों को सफर के दौरान समय समय पर अवगत करवाएगा कि अगला कौन सा स्टेशन होगा। रेलवे विभाग ने यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक कोच में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए है। इस ट्रेन में यात्रियों के लिए प्रसाधन से जुड़ी सुविधाओं को लेकर विशेष प्रकार की सुविधा भी उपलब्ध होगी। जो कि यह बताएगा कि टॉयलेट खाली है या नहीं। रेलवे विभाग ने विमान की तरह ही ट्रेन में होस्टेस तैनाती देगा।
रेलवे से जुड़े विभागीय अधिकारियों का कहना है कि नई तेजस एक्सप्रेस के कोचों की सुविधाएं देते हुए हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस का किराया कुछ बढ़ेगा, जिसमें कि यात्रियों के लिए फ्लेक्सी किराया वसूला जाएगा। तो वहीं ऑफ सीजन में इस ट्रेन में सफर करने के लिए किराए में छूट भी दी जाएगी।
