कानपुर (हि.स.)। फरवरी माह में दूसरी बार मौसम ने 52 वर्ष का अपना रिकॉर्ड तोड़ा है। मौसम विभाग का मानना है कि शुक्रवार का दिन पारा 31.1 डिग्री सेल्सियस चला गया, जबकि सामान्य से लगभग 8.0 डिग्री से अधिक है। सर्द हवाएं चलेंगी और पारा गिरने की संभावना है।
मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि वर्ष 1971 से अब तक 10 फरवरी से पहले कभी इतना अधिकतम तापमान नहीं रहा है। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार का दिन का पारा 02.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दिन में निकल रही तेज धूप से लोगों ने गर्म कपड़े पहनना छोड़ दिया।
होली का त्योहार लोग भीषण गर्मी के बीच लोग मनाएंगे। मार्च में पारा 40 डिग्री के पार जाने की उम्मीद है। रात का तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी सामान्य से 01.7 डिग्री अधिक है। शुक्रवार दोपहर को धूप सहन नहीं हुई। बाहर निकले लोग पसीना छोड़ते दिखे। शनिवार सुबह से सूरज की किरणों ने अब अपना असर दिखाना तेज कर दिया है।
मौसम विज्ञानी डॉ. पांडेय ने बताया कि शनिवार को तापमान और बढ़ सकता है। रविवार को यदि विक्षोभ का असर जल्दी खत्म हो गया तो इसके बाद सर्द हवाएं चलेंगी। हालांकि गर्मी अब बढ़ती जाएगी।
राम बहादुर
